ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
देश

पाक गोलीबारी के बीच अखनूर सेक्टर में आतंकी घुसपैठ का प्रयास, 3 आतंकवादी ढेर, 4 जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सीमा की सुरक्षा में तैनात भारतीय जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम बना दिया है। रात के अंधेरे में गोलीबारी की आड़ में आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तान ने देर रात अखनूर-सुंदरबनी के बीच पड़ने वाले खौड़ सेक्टर में अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। परंतु सतर्क भारतीय जवानों ने न सिर्फ पाकिस्तानी सैनिकों की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया बल्कि घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों इस ओर आने से पहले ही ढेर कर दिया। हालांकि दो आतंकवादी इस बीच बचकर निकल भागे। वहीं पाकिस्तान की इस गोलीबारी में हमारे चार जवान घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है।

नए जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात और यहां का शांत माहौल हमारे दुश्मन पड़ोसी देश को रास नहीं आ रहा है। वह यही साजिशें रचने में लगा हुआ है कि किसी तरह आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करवाया जाए ताकि दमतोड़ रहे आतंकवाद को फिर से बढ़ावा मिले। आतंकी हमलों में वृद्धि लाए जाए। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही पाकिस्तानी सैनिकों व गुलाम कश्मीर में बैठे आतंकी संगठनों के आकाओं के इन मंसूबों की भनक लग गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत बीएसएफ और सेना को इस बारे में सचेत कर दिया था। आतंकवादी गणतंत्र दिवस की खुशियों में किसी तरह का खलल न डालें इसी लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा से सटे इलाकों में चौकियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। रोजाना तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने खौड़ सेक्टर में अचानक से भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी का सिलसिला शुरू कर दिया। भारतीय जवान भी सतर्क थे। उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्हें शक था कि अचानक से की जा रही इस गोलीबारी के पीछे आतंकी घुसपैठ का इरादा है। लिहाजा जवानों ने सीमा पर नजर गढ़ा दी। इस बीच पांच घुसपैठियों को रात के अंधेरे में छुपते-छिपाते भारतीय सीमा की ओर आते देखा गया। इससे पहले कि पांचों आतंकवादी भारतीय सीमा पर प्रवेश करते जवानों ने तीन आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया।

अपनी योजना को नाकाम होता देख पाकिस्तानी सैनिकों ने भी उसी ओर फायरिंग शुरू कर दी जहां से आतंकवादियों को निशाना बनाया जा रहा था। इस दौरान चार भारतीय जवान घायल हो गए जबकि दो आतंकवादी सुरक्षित वापस भागने में सफल रहे। घायल जवानों को तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। हालत बेहतर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी का यह सिलसिला करीब तीन घंटे तक चला। योजना नाकामयाब होने पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कुछ और देर फायरिंग की परंतु उसके बाद उन्होंने अपनी बंदूके शांत कर दी।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि मारे गए तीनों आतंकवादियों के शव अभी भी सीमा पार पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने अभी तक उन्हें उठाने की कोशिश नहीं की है। वहीं सैन्य अधिकारियों ने एक बार फिर सभी जवानों से सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान इसी तरह सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ की काेशिश को तेज करेगा।

Related Articles

Back to top button