ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 14,545 मामले, सक्रिय मामले घटे

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है तो दूसरी ओर कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी लगातार बढ़ रही है। इससे देश में कोरोना की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 163 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक कोरोना वायरस के 1 करोड़ 6 लाख 25 हजार 428 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 2 लाख 83 हजार 708 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर फिलहाल 1 लाख 88 हजार 688 रह गई है। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 53 हजार 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले कम हुए, रिकवरी बढ़ी

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भी तेजी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,620 एक्टिव केस कम हुए हैं, जिससे सक्रिय दर घटकर 1.78% हो गई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से 18,002 लोग ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर रिकवरी दर 96.78% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 19 करोड़ कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 19 करोड़ की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार(21 जनवरी,2021) तक 19,01,48,024 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,00,242 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 10 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 10 लाख 43 हजार 534 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 37 हजार 50 लोगों को टीका लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button