ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
विदेश

व्हाइट हाउस ने कहा- कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से अमेरिका-भारत का रिश्ता होगा मजबूत

व्हाइट हाउस की तरफ से बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया कि कमला हैरिस के अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका का रिश्ता और मजबूत होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं और उसका महत्व भी समझते हैं। साकी ने कहा कि बाइडन कई बार भारत यात्रा कर चुके हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि भारतीय मूल की कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से अमेरिका का भारत के साथ संबंध और मजबूत होगा। साकी ने कहा कि बाइडन ने खुद हैरिस का चुनाव किया है और वे पहली भारतवंशी हैं जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी हैं। निश्चित रूप से इससे दोनों देशों के रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालते ही सबसे पहले कांग्रेस को एक समग्र आव्रजन विधेयक भेजा।

इस विधेयक में आव्रजन से जुड़ी व्यवस्था में प्रमुख संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक के जरिए हजारों की संख्या में अप्रवासियों और अन्य समूहों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ होगा और अमेरिका के बाहर ग्रीन कार्ड के लिए परिवार के सदस्यों को कम समय तक इंतजार करना पड़ेगा। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि यह विधेयक सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षित हो।

Related Articles

Back to top button