ब्रेकिंग
Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप
देश

तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों से बोले PM मोदी-असफलता के डर से ऊपर उठकर सोचो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 1200 से ज्यादा छात्रों के लिए जीवनभर याद रहने वाला क्षण है। आपके शिक्षक, आपके माता-पिता के लिए भी आज का दिन बहुत अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि आज से आपके करियर के साथ तेजपुर विश्वविद्यालय का नाम हमेशा के लिए जुड़ गया है

पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आज जिस तरह नार्थ-ईस्ट के विकास में जुटी है, जिस तरह कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य हर सेक्टर में काम हो रहा है, उससे आपके लिए अनेकों नई संभावनाएं बन रही हैं। इन संभावनाओं का पूरा लाभ उठाइए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के काल में आत्मनिर्भर भारत अभियान हमारी शब्दावली का अहम हिस्सा हो गया है। हमारे अंदर वो घुल मिल गया है। हमारा पुरुषार्थ, हमारे संकल्प, हमारी सिद्धि, हमारे प्रयास ये सब हम अपने ईर्द-गिर्द महसूस कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान 2020 में उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री व डिप्लोमा की उपाधि प्रदान की। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समारोह को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सिर्फ शोध छात्र और मेधावी छात्र ही अपनी डिग्रियां और गोल्ड मेडल लेने के लिए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button