ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
विदेश

इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, एनएबी को समाप्त करने की उठी मांग

लरकाना। पाकिस्तान में इमरान सरकार को गिराने के लिए विपक्षी दल अब निर्णायक लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने सभी विपक्षी दलों से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी करने के लिए कहा है। भुट्टो ने कहा यह सरकार अक्षम, अयोग्य और अवैध है। इधर पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने कहा है सरकारी एजेंसी एनएबी को समाप्त कर देना चाहिए।

लरकाना में एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बिलावल जरदारी भुट्टो ने कहा कि विपक्षी दलों के संगठन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के द्वारा की जा रही रैली से ज्यादा प्रभावकारी अविश्वास प्रस्ताव लाना होगा।

अब तक विपक्षी दलों के गठबंधन ने देशभर में की दस रैलियां

पीडीएम ने इस सप्ताह ही दूसरे दौर में प्रभावी रैलियां करने का ऐलान किया है। अब तक विपक्षी दलों के गठबंधन ने देशभर में दस रैलियां कर दी हैं। दूसरे चरण में रैली 5 फरवरी को रावलपिंडी, 9 फरवरी को हैदराबाद और 13 फरवरी को सियालकोट में होगी।

इधर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता शाहिद खाकन अब्बासी ने कहा है कि नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) की उपयोगिता अब समाप्त हो गई है। सरकार के इशारे पर काम करने वाली एजेंसी सिर्फ उत्पीड़न का जरिया बन गई है। अब इस एजेंसी को समाप्त कर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button