ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

NIA ने तमिलनाडु के ‘जिहादी गैंग’ से जुड़े 10 आतंकियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, साजिश का आरोप

चेन्नई। एनआइए ने तमिलनाडु के जिहादी गैंग ‘शहादत हमारा लक्ष्य’ से जुड़े 10 आतंकवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। एनआइए ने इस मामले में कहा कि केस की जांच करने के बाद ये बात स्थापित हो गई है कि आरोपी आतंकवादी हिंसक जिहादी विचारधारा से ग्रसित कट्टरपंथी है। मुख्य आरोपी शेख दाऊद और Md रिफास ने अवैध हथियारों की खरीद कर आतंकी वारदातों को अंजाम देने का प्रयास किया था।

एक जिहादी को किया गया था गिरफ्तार

एनआइए ने तमिलनाडु के एक ‘जिहादी’ गैंग ‘शहादत हमारा मिशन है’ के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। उस पर दक्षिणी राज्यों को जिहाद की हिंसा में झोंककर शरिया को स्थापित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।एनआइए ने ‘शहादत हमारा मिशन है’ आतंकी संगठन के सदस्यों के पास से तलवार जैसे घातक हथियारों के अलावा पैम्फलेट आदि जब्त किए गए। जनवरी 2019 में एनआइए के दोबारा केस दर्ज करने के बाद अन्य आरोपितों शेख दाऊद, अहमद इम्तियाश, हमीद असफर, लियाकत अली, सजीथ अहमद और रिजवान मुहम्मद को भी गिरफ्तार किया गया।

एनआइए द्वारा मई 2019 में आरोपितों के क्षेत्र में जांच के दौरान राशिद की पहचान गिरोह के सदस्य के रूप में की गई। डिजिटल उपकरणों, उनके ई-मेल और सोशल मीडिया खातों से पता चला कि रशीद सहित प्रतिवादी ने ‘जिहाद’ करने के मकसद से दाऊद और रिफास के नेतृत्व में कई बार बातचीत की थी। तमिलनाडु में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश थी।

निलंबित आइएएस शिवशंकर डालर तस्करी में भी गिरफ्तार

केरल में सोना तस्करी मामले की जांच के दौरान सामने आए डालर तस्करी मामले में भी निलंबित आइएएस अधिकारी एम. शिवशंकर को सीमा शुल्क विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है।सूत्रों ने बताया कि शिवशंकर की गिरफ्तारी को जेल में दर्ज किया गया जहां वह सोना तस्करी से जुड़े मामलों में सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

Related Articles

Back to top button