ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

आज से शिखर सम्मेलन में जुटेंगे दुनियाभर के ताकतवर लोग, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) का ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दुनिया के अन्य शीर्ष नेता इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह इस साल का पहला बड़ा वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें 1,000 से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे।

दुनिया के दिग्गज कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा 
इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं चेयरमैन, बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुख, शैक्षणिक क्षेत्र और नागरिक समाज से जुड़े दिग्गज शामिल हैं। दुनिया के ये दिग्गज कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रौद्योगिकी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार यानी 28 जनवरी को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

29 जनवरी तक चलेगा सम्मेलन 
छह दिन का शिखर सम्मेलन 24 से 29 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा उद्योग जगत के दिग्गज मसलन आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी। डब्ल्यूईएफ का नियमित वार्षिक सम्मेलन इस साल मई में स्विट्जरलैंड के दावोस के बजाय सिंगापुर में होगा। वार्षिक सम्मेलन से पहले जिनेवा के संगठन द्वारा ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इसे ‘दावोस एजेंडा’ का नाम दिया गया है।

डब्ल्यूईएफ हर साल करता है  वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 
डब्ल्यूईएफ द्वारा हर साल इसी समय पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनियाभर के अमीर और ताकतवर लोग जुटते हैं। सम्मेलन की शुरुआत रविवार को डब्ल्यूईएफ के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन क्लाउस श्वाब के स्वागत भाषण से होगी। चीन के राष्ट्रपति सोमवार को इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी एक सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने वालों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रवि रुइया, ऋषद प्रेमजी, पवन मुंजाल, राजन मित्तल, सुनील मित्तल, अजय खन्ना, अजित गुलाबचंद, हरि एस भरतिया और संजीव बजाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button