ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत इन राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम जारी, कोहरा बना मुसीबत; यहां होगी बारिश

नई दिल्ली। घने कोहरा (Dense Fog), कड़ाके की ठंड (Cold) और शीतलहर (Cold waves) से पूरा उत्तर भारत (North India) परेशान है। पिछले दिनों से लगातार सुबह-शाम के वक्त हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इस घने कोहरे के चलते लोगों के कार्य करने में भी दिक्कतों हो रही है। पहले ही कड़ाके की ठंड और  शीतलहर ने कई शहरों का पारा गिरा दिया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बर्फली हवाएं कहर ढा रही हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में पर्यटक एक भारी बर्फबारी का लुत्फ उठाने भी पहुंच रहा।

यहां बारिश का अलर्ट जारी

बढ़ रही ठंड से कई राज्यों का न्यूनतम पारा भी गिर रहा है। मौसम विभाग ने अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बने रहने की आशंका जताई है। यही नहीं कोहरा, हिमपात और शीतलहर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश का पूर्वानुमान यूपी के मेरठ, और झारखंड के धनबाद सहित कई जगह पर लगाया गया है।

IMD का आज के लिए पूर्वानुमान

आज यानी सोमवार के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के मुताबिक, आज सुबह के वक्त के लिए घने कोहकरे साथ दिन में आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की गई थी। यही नहीं कुछ इलाकों में ज्यादा ठंडक हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की बताई गई है।

27 जनवरी तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। बता दें कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम बदल रहा है।

अगले 4-5 दिनों इन राज्यों में कोहरा छाए रहने की आशंका

रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button