ब्रेकिंग
Yamuna Cleaning Mission 2029: जब तक यमुना साफ नहीं होगी, गंगा को स्वच्छ करना अधूरा है- गृह मंत्री अम... Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क... Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक...
देश

बेटियों की हत्या करने वाले माता-पिता गिरफ्तार, पुलिस के सामने आया ये अजीबो-गरीब अंधविश्वास

चित्तूर। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर (Chittoor) जिले में अंधविश्वास के कारण अपनी ही बेटी की हत्या करने वाले माता-पिता को मदनपल्ले पुलिस (Madanapalle police) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने माता-पिता पर हत्या का मामला (murder case) दर्ज किया है।  इसमें अचरज की बात यह है कि बेटियों की हत्या करने वाले ये उच्च शिक्षित माता-पिता का यह मानना था कि कलयुग समाप्त होकर सतयुग आने वाला है और दैवीय शक्ति से वे कुछ घंटों में फिर से जिंदा हो जाएंगी।

 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रविमनोहर अचारी (Ravimanohar Achari) ने मंगलवार को पुलिस से बताया, ‘हमने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और पिता पुरुषोत्तम नायडू (Purushottam Naidu) और पद्मजा (Padmaja) को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें अब अदालत में पेश किया जाएगा।’ एन पुरुषोत्तम नायडू मदनपल्ले के गवर्नमेंट वूमन डिग्री कॉलेज (government women degree college) के वाइस प्रिंसिपल हैं और उनकी पत्नी पद्मजा प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल कॉरेसपॉंडेंट हैं। दोनों ने मिलकर कथित तौर पर अपनी दो बेटियों को मार डाला।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अंधविश्वास का है। पुलिस ने दोनों का कोविड-19 टेस्ट मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल में कराने की कोशिश की लेकिन पद्मजा ने इससे इनकार कर दिया और खुद के भगवान शिव होने का दावा कर रही है। तब पुलिस ने उसका टेस्ट अपनी गाड़ी में ही कराया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

दो बेटियों में एक 27 वर्षीय अलेख्या ( Alekhya) भोपाल में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी वहीं उनकी छोटी बहन  22 वर्षीय सई दिव्या (Sai Divya) BBA की पढ़ाई के साथ म्यूजिक सीख रही थी। मामले का विवरण देते हुए  DSP ने बताया कि पुरुषोत्तम और पद्मजा काफी अंधविश्वासी हैं और रहस्यमयी रिवाजों को अंजाम दे रहे थे। DSP ने आगे बताया कि उन्हें साइकोलॉजिकल दिक्कतें भी हैं। रविवार रात इन दोनों ने अपनी छोटी बेटी सई दिव्या को त्रिशूल से मार डाला। इसके बाद बड़ी बेटी अलेख्या के मुंह पर तांबे का बर्तन  रख दिया और उसपर डंबल से चोट की जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुरुषोत्तम ने खुद अपने एक कुलीग को बुलाकर पूरी घटना बताई जिसके बाद पुलिस को इस मामले की खबर मिली।

Related Articles

Back to top button