ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
खेल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 को आज मिलेंगे दो फाइनलिस्ट, इन टीमों के बीच हैं सेमीफाइनल

नई दिल्ली। 10 जनवरी से शुरू हुई Syed Mushtaq Ali Trophy का 2021 का सीजन अब अपने अंतिम चरण में है। शुक्रवार 29 जनवरी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनलिस्ट का ऐलान हो जाएगा, क्योंकि इस टी20 टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच आज ही होने हैं। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाले दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा, जबकि जीतने वाली टीमें फाइनल में प्रवेश कर जाएंगी।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच तमिलनाडु और राजस्थान की टीम के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच शाम को 7 बजे से इसी मैदान पर खेला जाना है। इस तरह आज यानी शुक्रवार 29 जनवरी को ही फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों की किस्मत का फैसला हो जाएगा, जबकि दो टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन कराया है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों में से दर्जनों खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है और उनको आइपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आइपीएल की फ्रेंचाइजियों की नजरें सेमीफाइनल्स और फाइनल मुकाबले पर भी होंगी, जहां दर्जनों खिलाड़ी खेलने वाले हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 के सेमीफाइनल्स मुकाबलों को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, आपको लाइव स्ट्रीमिंग के लिए हॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। दोनों मुकाबले खास होने वाले हैं, क्योंकि इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल भी अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में रोमांचक देखे गए। हालांकि, अभी तक इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच नहीं देखा गया है, लेकिन अब अलग पिचों पर मैच होंगे, तो शायद बड़े स्कोर भी बन सकते हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2021 के सेमीफाइनल्स का शेड्यूल

पहला सेमीफाइनल: तमिलनाडु बनाम राजस्थान – दोपहर 12 बजे से अहमदाबाद में

दूसरा सेमीफाइनल: पंजाब बनाम बड़ौदा – शाम सात बजे अहमदाबाद में

Related Articles

Back to top button