ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म के बारे में आया बड़ा अपडेट, इन दो दिग्गजों की भी हुई एंट्री

नई दिल्ली। तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री में पिछले साल एक बड़ी फ़िल्म की बुनियाद रखी गयी और ज़ोर-शोर से इसका एलान किया गया था। इस फ़िल्म का निर्देशन नाग आश्विन कर रहे हैं और फ़िल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में दिखेंगे। अब इस फ़िल्म में सिनेमा की दुनिया के दो और दिग्गज़ों की एंट्री हुई है, जिसका एलान निर्माता कंपनी वैजयंती मूवीज़ ने किया है।

अपने ट्विटर एकाउंट के ज़रिए कंपनी ने सूचना दी है कि इस प्रोजेक्ट से विख्यात डीओपी (डायरेक्ट ऑफ़ फोटोग्राफी) डानी सांचेज़ लोपेज़ और संगीतकार माइकी मेयर जुड़ गये हैं। डानी सांचेज़ लोपेज़ यूरोपियन फ़िल्ममेकर हैं, जो मुख्य रूप से अमेरिकन और भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। डानी मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फ़िल्म महंती के लिए जाने जाते हैं। वहीं, माइकी मेयर पुरस्कार विजेता म्यूज़िक कम्पोज़र हैं। अपनी फ़िल्मों के लिए वो दक्षिण भारत के प्रतिष्ठित नंदी अवॉर्ड जीत चुके हैं। निर्देशक नाग आश्विन लीडर और लाइफ़ इज़ ब्यूटीफुल के लिए जाने जाते हैं। प्रभास फ़िलहाल सलार की शूटिंग कर रहे हैं।

फ़िल्म का शीर्षक अभी घोषित नहीं किया गया है। इस फ़िल्म को फ़िलहाल प्रभास 21 के नाम से बनाया जा रहा है। अमिताभ बच्चन के जुड़ने का एलान पिछले साल उनके जन्मदिन से दो दिन पहले किया गया था। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें कहा गया था- हम सिनेमा के लीजेंड अमिताभ बच्चन के बिना कोई लीजेंडरी फ़िल्म कैसे बना सकते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के कुछ चुनिंदा किरदारों की झलकियां पेश की गयी थीं। इस वीडियो को शेयर करके प्रभास ने लिखा था- आख़िरकार सपना पूरा हो रहा है। लीजेंडरी अमिताभ बच्चन सर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहा हूं।

प्रभास और दीपिका भी पहली बार एक साथ पर्दे पर नज़र आएंगे। हालांकि, अमिताभ और दीपिका इससे पहले आरक्षण और पीकू में साथ आ चुके हैं। दोनों ही फ़िल्मों में दीपिका ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button