ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
देश

किसानों के समर्थन में उतरे राहुल पर भाजपा का पलटवार, कहा- देश तोड़ने वालों का समर्थन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष

नई दिल्‍ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन रत किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने करारा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी शांति कायम करने की अपील करने के बजाय अराजक तत्वों से देश में आग लगाने की बात कह रहे थे। राहुल केवल कानून व्यवस्था को ही ध्‍वस्‍त नहीं करना चाह रहे हैं। वह तिरंगे का अपमान करने और राष्ट्र को तोड़ने वाले अराजक तत्वों का भी समर्थन कर रहे हैं।

नजर आई कांग्रेस नेता की मानसिकता 

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि देश की राजनीति में पहली बार शांति की अपील करने के बजाए अराजक तत्‍व देश में आग कैसे लगाएं लोगों ने आज राहुल को उसका आह्वान करते हुए देखा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने दिल्ली में देखा जल्द वही दृश्‍य देश की जनता हर शहर में देख पाएगी। यह बयान कांग्रेस नेता की मानसिकता को दर्शाता है।

घायल पुलिस जवानों के लिए नई जताई संवेदना 

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा में दिल्‍ली पुलिस के लगभग 300 से ज्‍यादा जवान घायल हुए। आज राहुल गांधी के मुख से घायल एक भी पुलिस कर्मी के लिए सांत्वना के शब्द नहीं निकले। आज राहुल गांधी के मुख से एक भी मीडियाकर्मी जिन पर हमला हमला हुआ, उन पर संवेदना के एक भी शब्द सुनाई नहीं दिए।

राहुल चाहते हैं कानून व्‍यवस्‍था भंग हो

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि राहुल गांधी वो नेता हैं जो चाहते हैं कि देशभर में कानून व्‍यवस्‍था भंग हो… राहुल वह नेता हैं जो चाहते हैं कि अराजक तत्‍व न केवल तिरंगे का अपमान करें वरन देश को तोड़ने का भी दुस्‍साहस करें। आज में देशवासियों से अपील करती हूं कि राहुल के जितने भी मंसूबे हैं उन्‍हें हम सभी को मिलकर नाकामयाब करना होगा।

राहुल बोले- हम किसानों के साथ 

इससे पहले राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे। राहुल ने कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। राहुल ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि 26 जनवरी के दिन लाल किले की ओर जाने के लिए लोगों को अनुमति क्यों दी गई?

Related Articles

Back to top button