ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
खेल

ICC World Cup : टीम इंडिया श्रीलंका वाले मैच में इस खिलाड़ी को कर सकती है बाहर, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली : विश्व कप के लीग मुकाबले अब खत्म होने को हैं। सेमीफाइनल की टीमें लगभग पक्की हो चुकी हैं। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही धमाल मचा रहे हैं। भारत को अभी अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। इस मैच में हार-जीत से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में टीम के कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार हैं। वो मैच दर मैच लगातार विकटों की झड़ी लगा रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि कप्तान विराट कोहली उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच में आरम दें। बुमारह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।

इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन उसके बाद से वो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में कप्तान विराट सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले बुमराह को आराम देना चाहेंगे। बुमराह के न खेलने पर नई गेंद की कमान भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी संभाल सकते हैं। इन दोनों ने अभी तक सारे मैच नहीं खेलें हैं। भुवी और शामी ने अभी तक चार-चार मैचों में शिरकत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button