ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
मनोरंजन

Movie Review: ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ में करणवीर का फिल्मी अंदाज आपको भी बना देगा रोमांटिक, जरुर पढ़ें ये खबर

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ललित मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’. बता दें कि इस फिल्म में करणवीर बोहरा, प्रिया बनर्जी, समीर कोचर, महेश बलराज, भाविन भानुशाली सितारे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों आपको ये फिल्म जरुर देखने जाना चाहिए।

टीवी के जाने-माने अभिनेता करणवीर बोहरा के होम प्रॉडक्शन की फिल्म ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है, जहां हीरो, हीरोइन को लेकर ऑब्सेस्ड हो जाता है। वैसे हिंदी मसाला फिल्मों में यह विषय आजमाया हुआ नुस्खा है, मगर आज के दौर में इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना आउटडेटेड लगता है।

जानिए क्या है फिल्म की कहानी में बेहद खास…

मनाली में बुक स्टोर और कैफे चलानेवाला ध्रुव (करणवीर बोहरा) जानी-मानी नॉवल राइटर अनन्या त्रिपाठी (प्रिया बनर्जी) के प्यार में पागल है। असल में जब पहली बार अनन्या ने अपनी किताब पर उसे ऑटोग्राफ दिया था, तभी से ध्रुव को गलतफहमी हो गई थी कि अनन्या भी उससे मोहब्बत करती है। जबकि अनन्या अमीर बिल्डर रणवीर (समीर कोचर) को चाहती है। जब ध्रुव को पता चलता है कि अनन्या की मंगनी रणवीर से हो गई, तो वह आग बबूला होकर अनन्या को समीर से दूर करने की साजिशें रचता है, मगर उसकी साजिशों में बात बिगड़ती जाती है। ध्रुव की असलियत से नावाकिफ अनन्या उसी को मौत के मुंह से बचाती है। जब तक अनन्या के सामने ध्रुव का असली चेहरा आता, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

आखिर क्या रह गई कमी…

फिल्म की कहानी में हैप्पनिंग्ज और थ्रिल की कमी खलती है, हां क्लाइमेक्स जरूर रोचक है। करणवीर बोहरा का अभिनय फिल्म का प्लस पॉइंट है। इस तरह की जुनूनी भूमिकाओं में करणवीर खूब सजते हैं और उन्होंने अपनी भूमिका को शिद्दत से निभाया है। अनन्या के रूप में प्रिया के चरित्र में कई रंग थे, मगर उन्होंने अपने किरदार को सपाट तरीके से जिया है। वह खूबसूरत लगी हैं। इंस्पेक्टर अरुण शेरावत के रूप में महेश बलराज कुछ पलों की राहत जरूर देते हैं, वरना रोल के हिसाब से समीर कोचर के हाथ भी कुछ खास नहीं लगा है। टोनी कक्कड़ के संगीत में टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ का गाया, ‘हमने रेत पर’ मधुर बन पड़ा है। गाने का फिल्मांकन भी खूबसूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button