ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर
खेल

बीते हफ्ते सोने की कीमतों में रहा उछाल, चांदी में आई जबरदस्त तेजी, जानिए भाव

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 401 रुपये की बढ़त के साथ 49,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 472 रुपये की बढ़त के साथ 49,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। आइए अब जानते हैं कि बीते हफ्ते सोने की कीमतों में क्या अंतर आया है।

पिछले सप्ताह सोने के भाव में हुई बढ़ोत्तरी

पिछले हफ्ते सोने के भाव में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। पिछले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 25 जनवरी को एमसीएक्स पर पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने की कीमत 49,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली थी। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने का भाव 49,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते मात्र 39 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई।

बीते हफ्ते चांदी में आई भारी तेजी

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 2,111 रुपये की भारी तेजी के साथ 69,706 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी का भाव बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 25 जनवरी को एमसीएक्स पर 66,896 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 66,642 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 3,064 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.49 फीसद या 9.10 डॉलर की तेजी के साथ 1,850.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.24 फीसद या 4.48 डॉलर की बढ़त के साथ 1,847.65 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी का भाव

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतें बढ़त के साथ बंद हुईं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 3.83 फीसद या 0.99 डॉलर की तेजी के साथ 26.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.83 फीसद या 0.48 डॉलर की बढ़त के साथ 26.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button