ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
खेल

Budget 2021 में स्क्रैपेज पॉलिसी पर आया बड़ा फैसला, निजी वाहनों का 20 साल बाद फिर से कराना होगा परीक्षण

नई दिल्ली।  साल 2021 के बजट को पेश किया जा चुका है, और बीते वर्ष की तरह इस बार भी वाहन उद्योग की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हाालंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  बजट 2021 में सिर्फ निफ्टी ऑटो इंडेक्स को 1% अधिक बढ़ाने के लिए एक वाहन स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि पुराने वाहनों को चरणबद्ध करने के लिए एक वाहन स्क्रैपिंग नीति का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।

इससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, जिससे वाहन प्रदूषण और तेल आयात बिल भी कम होंगे। ” निजी वाहनों के लिए मालिक को 20 साल बाद और वाणिज्यिक वाहनों के लिए 15 साल बाद फिटनेस परीक्षण से गुजरना होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2021 छह स्तंभों पर आधारित है। इनमें हेल्थ एंड वेलबिइंग (Health & wellbeing), वित्तीय पूंजी (Financial capital), समावेशी विकास (Inclusive growth), मानव पूंजी (Human capital), इनोवेशन एंड आरएंडडी (Innovation & R&D) और मिनिमम इंटरवेंशन्स (Minimum interventions) शामिल हैं।

इस महीने के शुरुआत में वित्त मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था “कि इस नीति को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि स्क्रैप किए गए वाहनों से स्टील, तांबा और एल्यूमीनियम जैसी धातुओं के पुनर्चक्रण से उनके आयात को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि वाहन उद्योग की जो भी मांग थी उस पर एक बार फिर से बीते वर्ष की तरह पानी फिर गया है, क्योंकि ना ही इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कोई खास फैसला सुनाया गया ना ही जीएसटी और ईवी प्रोत्साहन को लेकर कुछ खबर आई।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान के अनुसार नीति 1 अप्रैल 2021 से लागू होने की संभावना है। सरकार के अनुसार वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी न केवल पर्यावरण प्रदूषण को कम करेगी और ऑटो बिक्री को बढ़ावा देगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए वाहनों को सस्ता भी बना सकती है। क्योंकि पुराने वाहनों से निकले धातु को ऑटोमेकर द्वारा पुन: उपयोग किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button