ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
देश

दिल्ली: सदर बाजार में मकान गिरने से कई लोग दबे, तीन की हालच नाजुक, बचाव अभियान जारी

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार की सुबह एक घर ढह गया जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मलबे से पांच लोगों को निकाला। मकान में अभी भी कईं लोगों के दबे होने की आंशका है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घर ढहने की सूचना पूर्वाह्न लगभग साढ़े दस बजे मिली और दमकल की छह गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को बचाया गया है जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है।

मकान के गिरने की वजह का फिलहाल नहीं चला पता
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 हमें सूचना मिली की सदर बाजार में कुरैशी नगर इलाके के गली चरखे वाली का एक घर ढह गया। इसके तुरंत बाद फायर टेंडर की 6 वाहनों को राहत एवं बचाव के लिए मौके पर भेजा गया जहां पर उन्होंने मलबे में दबे पांचों लोगों को बाहर निकाल लिया। मकान के गिरने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button