ब्रेकिंग
West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2...
देश

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में ली मंत्री पद की शपथ

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री राजभवन पहुंच चुके हैं। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 14 सदस्य हैं। नियमों के अनुसार, इसमें 36 सदस्य हो सकते हैं।

LIVE UPDATES:-
– सबसे पहले शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में ली मंत्री पद की शपथ
– नालंदा से जदयू विधायक श्रवण कुमार ने ली शपथ
 दरभंगा से जदयू विधायक मदन सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ
– मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने ग्रहण की शपथ
– जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने मैथिली में ली शपथ

मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को शामिल करने का काम दोपहर 12ः30 बजे राजभवन में होगा, जहां राज्यपाल फागू चौहान द्वारा नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं भाजपा से बनने वाले मंत्रियों में शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन और नीरज सिंह बबलू आदि नाम शामिल है।

इसके अतिरिक्त जदयू से बनने वाले मंत्रियों में श्रवण कुमार, लेसी सिंह, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार और मदन सहनी को जदह मिल सकती है। बता दें कि बिहार में नई नीतीश सरकार का गठन 16 नवंबर को हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल में 13 चेहरे हैं। उसमें भाजपा के 7, जदयू के 4, हम (HAM) के एक और वीआईपी (VIP) के एक मंत्री शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button