ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा- किसानों के समर्थन में ट्वीट करें देश की मशहूर हस्तियां

मुंबई। नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को कहा कि भारत की मशहूर हस्तियों को भी किसानों के समर्थन में ट्वीट करने चाहिए क्योंकि उनके विचारों का असर पड़ता है।

भुजबल ने कहा- मशहूर हस्तियों को किसानों के समर्थन में ट्वीट करना चाहिए

भुजबल ने कहा, ‘दो महीनों तक मशहूर हस्तियां खामोश थीं। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा, लेकिन अचानक सभी ने एक साथ ट्वीट करना शुरू कर दिया। अभी भी समय है। मशहूर हस्तियों को किसानों के समर्थन में ट्वीट करना चाहिए। अगर इन सितारों पर कोई दबाव है तो हम सभी को सुरक्षा मुहैया कराएंगे। यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।

आंदोलन में अब तक 70 किसान जान गंवा चुके हैं

अभी तक इस आंदोलन में 70 किसान जान गंवा चुके हैं, लेकिन किसी भी कलाकार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। उनके ट्वीट में सभी के एक जैसे शब्द थे। इसीलिए जांच के आदेश दिए गए हैं। कुछ समय से दुनियाभर से लोग इस पर ट्वीट कर रहे हैं। हमारी मशहूर हस्तियों को भी कुछ कहना चाहिए क्योंकि उनकी राय का असर होता है। उन्हें पहले ही बोलना चाहिए था। वे अभी भी खुलकर बोल सकते हैं और समाधान की तलाश के लिए कह सकते हैं।’

Related Articles

Back to top button