ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

लोकसभा में कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए निजी विधेयक लाएंगे कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली। कांग्रेस के आठ सांसदों ने कृषि सुधार कानूनों को निरस्त कराने का दबाव बढ़ाने के लिए निजी विधेयक लाने का फैसला किया है। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ निजी विधेयक कांग्रेस सांसदों की ओर से लोकसभा में पेश किया जाएगा और इस पर समर्थन जुटाकर सरकार को घेरने की कोशिश होगी। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की अगुआई में पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से इस निजी विधेयक का मसौदा तैयार किया है। इस पर दूसरे दलों के सांसदों का समर्थन जुटाने का भी वे प्रयास करेंगे।

पंजाब के आठ सांसदों ने मनीष तिवारी की अगुआई में विधेयक लाने का किया एलान

मनीष तिवारी के साथ सांसद प्रणीत कौर, संतोख चौधरी, जसबीर सिंह गिल, रवनीत बिट्टू आदि की तरफ से इस निजी विधेयक को लोकसभा में पेश किया जाएगा। साथ ही स्पीकर से इस बिल पर जल्द चर्चा के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि वे लोग किसानों के खिलाफ हो रहे अन्याय का विरोध कर रहे दूसरे दलों के सांसदों का समर्थन भी इस विधेयक पर हासिल करने का प्रयास करेंगे। इतना ही नहीं राज्यसभा में भी कृषि कानूनों को निरस्त करने का निजी विधेयक लाने के लिए उच्च सदन के सदस्यों से अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस कृषि कानूनों को रद करने के लिए लगातार मांग करती रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी लगातार मांग करते रहते रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस शासित सरकारों ने भी कानून का रद करने के लिए विधानसभा में प्रस्‍ताव पास किया है। वहीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश में किसान पंचायत को धार देंगी। वह यूपी में चार किसान पंचायत में शामिल होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के अभियान को आगे बढ़ाएंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार सभाएं करेंगी। वह किसान पंचायत को भी संबोधित करके कृषि कानून विरोधी आंदोलन में किसान को पार्टी को जोड़ेंगी। प्रियंका गांधी इस क्रम में बुधवार को सबसे पहले सहारनपुर में किसान पंचायत में शामिल होंगी। बुधवार को प्रियंका का सहारनपुर दौरा होगा। यहां पर वह चिल्खाना में किसान पंचायत में शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button