ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

महापंचायत में किसानों का उमड़ा सैलाब, प्रियंका वाड्रा ने माता शाकंभरी की 25 मिनट तक की पूजा

सहारनपुर। किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारी भी निगरानी करते रहेंगे।

किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो कांग्रेस विधायक भी हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोर लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

किसान पंचायत में भाग लेने को प्रियंका सहारनपुर रवाना

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। हवाई अडडे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लिए प्रस्थान कर गई। वहां उनका किसान महापंचायत में भाग लेने का कार्यक्रम है। इधर प्रियंका के स्‍वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष भी मौजूद है। इसके अलावा मौके पर किसानों का आगमन भी जारी हो गया है। किसान अपने साधन से पंचायत में धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। प्रियंका वाड्रा अभी बिहारीगढ़ से बेहट  के लिए रवाना हुुुुई हैं। प्रियंका वाड्रा ने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव का दर्शन किया है। इनके साथ पूर्व विधायक दमरान मसूद भी मौजूद हैं।

शाकंभरी देवी पहुंची प्रियंका वाड्रा 

देहरादून एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद कांग्रेस महा सचिव प्रियंका वाड्रा सहारनपुर लगभग 12.30 पहुंच गई। यहां उन्‍होंने शाकंभरी देवी से पहले भूरा देव के दर्शन किए।  लगभग 25 मिनट तक माता शाकंभरी देवी की पूजा की। अब रायपुर खानका के लिए रवाना हो गई है। थोड़ी देर में पंचायत स्‍थल पर पहुंचेगी। इधर, महापंचायत स्‍थल पर किसानों का जन सैलाब उमड गया है। मैदान किसानों से खचाखच भर गया है। कुछ किसान रास्‍ते में आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष देख रहें तैयारी 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक दिन पह ले ही सहारनपुर पहंच गए थे। कांग्रेस महा‍सचिव के आने के संबध में सभी तैयारियों की निगरानी इन्‍हीं के द्वारा देखी जा रही है। वहीं प्रियंका वाड्रा के निजी सुरक्षा कर्मी भी पहुंचकर पूरा जांच पड़ताल कर चुके है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव लगभग 12 बजे तक महापंचायत में पहुंचेगी।

कैसी है तैयारी 

किसान महापंचायत के मद्देनजर मंच सज गए हैं। आज दोपहर 12 बजे से पंचायत होनी हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा में लगा हुआ है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं आयोजकों द्वारा महापंचायत की तैयारियां जारी है। मंगलवार को चिलकाना-पठेड मार्ग पर इंटर कालेज मैदान में होने वाली महापंचायत स्थल को समतल बनाकर बाहर सड़क का सफाई का कार्य दिन भर चलता रहा। चिलकाना के पूर्व चेयरमैन कांग्रेस नेता जायर हुसैन चांद एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली आदि ने किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने का दावा किया। उधर, स्थानीय पुलिस के अलावा इंस्पेक्टर एलआईयू रजनी ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी बबलू वर्मा से जानकारी ली।

धारा 144 लागू है 

जिला प्रशासन ने बताया कि त्‍यौहारों व किसान आंदोलन के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाई गई है। ताकि किसी तरह की अव्‍यवस्‍थता न फैले। डीएम ने जानकारी दी कि धारा 144 पहले से ही लागू की गई है। जिसे किसान महापंचायत और आंदोलन अंतर्गत आगे बड़ा दिया गया है। जोकि होली तक लागू रहेगा।

Related Articles

Back to top button