ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

मुश्किल होगा कुलदीप यादव का दूसरे टेस्ट में जगह बनाना, फिट होकर इस स्पिनर ने की वापसी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से शुरू हो रहा है। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चाइनामैन कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दिए जाने पर काफी चर्चा हुई थी। अक्षर पटेल के मैच से पहले चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए नदीम अहमद को कप्तान कोहली और कोच शास्त्री ने प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले अक्षर पटेल फिट होकर वापसी करने में कामयाब रहे हैं। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वह कप्तान कोहली को नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए। अक्षर को टीम में शामिल किए जाने के बाद नदीम को बाहर जाना पड़ा है। चयनकर्ताओं ने इस बात की जानकारी दी है कि वह दूसरे टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में ही खेले जाने वाले पहले मैच में अक्षर को मौका दिए जाने के संकेत दिए थे। अब उनकी वापसी और कप्तान के साथ मैच प्रैक्टिस करने से साफ हो गयी है कि दूसरे मैच में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।

अक्षर नेट गेंदबाज अंकित राजपूत और सौरव कुमार के खिलाफ बल्लेबाज अभ्यास करते भी नजर आए। बल्लेबाज और गेंदबाजी करने के दौरान अक्षर बिल्कुल फिट नजर आए। उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी ऐसे में फिटनेस हासिल करने के बाद अब कुलदीप यादव के दूसरे मैच में भी खेलने की उम्मीद कम हो गई ह

बीसीसीआइ के सीनियर अधिकारी ने पीटीआइ से बुधवार को कहा था, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वह प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए पहली पसंद थे। अब यह कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण पर निर्भर करता है।

Related Articles

Back to top button