ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इन नेताओं ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीदों को किया नमन

नई दिल्ली। कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की आज दूसरी बरसी है। पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले में हमारे देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस मौके पर देश के कई दिग्गज नेता शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गाधी ने भी शहीद जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा,’ मैं उन बहादुरों शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने साल 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति दी। भारत राष्ट्र की सेवा और उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। हम उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़े हैं’।

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शहीदों जवानों को नमन किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,’ पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन। देश आपका ऋणी है।’

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शहीद जवानों को नमन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’ पुलवामा के आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को सादर नमन एवं भभीनी श्रद्धांजलि।

प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी शहीदों को नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन। देश हमेशा आपका और आपके परिवारों का ऋणी रहेगा।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama Terror Attack) हुआ था। इस दौरान 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। ये काफिला अवंतीपोरा के पास लेथीपोरा में नेशनल हाइवे 44 से गुजर रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे 350 किलो विस्फोट से भरी एक एसयूवी काफिले में घुसी और भयंकर धमाका हुआ, जिस बस से एसयूवी टकराई उसके परखच्चे उड़ गए थे। इस दौरान सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के 2 साल हो गए हैं। बता दें कि इस हमले के बाद भारत ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में पाकिस्तान समेत दुनिया में किसी भी देश ने कल्पना नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button