ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
देश

नितिन गडकरी ने सड़क हादसों को बताया कोरोना से भी गंभीर, कहा- सरकार के लिए हर जिंदगी अनमोल

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में सड़क हादसों की स्थिति को कोरोना महामारी से भी अधिक गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत से देश को 90 लाख रुपये से अधिक की क्षति होती है।

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को सड़क हादसों और भारतीय समाज पर उसके असर से संबंधित विश्व बैंक की एक पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए हर जिंदगी अनमोल है, चाहें वह समाज के किसी वर्ग से जुड़ी हो। विश्व बैंक की रिपोर्ट को आंख खोलने वाला बताते हुए गडकरी ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है। कोरोना महामारी की तुलना में सड़क हादसों में ज्यादा मौतें हुई हैं। यह कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक है। गडकरी ने कहा कि वाहन निर्माताओं को न्यूनतम कीमत पर वाहनों में सुरक्षा संबंधी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए।

गौरतलब है कि भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। हर साल होने वाले लगभग 4.5 लाख सड़क दुर्घटनाओं में 1.5 लाख लोगों की मौत होती है और 4.5 लाख से ज्यादा जख्मी होते हैं। इससे सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का 3.14 फीसद नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि 70 फीसद हादसे तेज रफ्तार की वजह से होते हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे यातायात का बोझ कम करेगा

इससे पहले, पुणे में गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बन जाने से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात का बोझ कम होगा। पुणे के चांदनी चौक पर निर्माणाधीन बहु-स्तरीय फ्लाइओवर परियोजना की समीक्षा करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गडकरी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिया है कि वे एक साल के भीतर इस काम को पूरा कराएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर वाहन चालकों को अच्छी सड़कें चाहिए तो उन्हें रोड टैक्स देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 1250 किलोमीटर लंबे और 12 लेन के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बन जाने से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ ही पश्चिम की तरफ जाने वाले अन्य हाईवे पर भी ट्रैफिक का भार कम होगा।

Related Articles

Back to top button