ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
देश

आज भारत लौटेंगे CM कुमारस्वामी, भाजपा ने पूरे घटनाक्रम से झाड़ा पल्ला

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपने वाले 11 में से 10 विधायक चार्टर्ड विमान से शनिवार रात मुंबई पहुंच गए हैं। इसके बाद राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है। भाजपा ने इस पूरे मामले से दूरी बना ली है और अपना हाथ होने से इनकार किया है वहीं कांग्रेस भाजपा को ही जिम्मेदार बता रही है।

इस बीच मामले को सुलझाने की कोशिशें जारी है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज शाम तक अमेरिका से लौट आएंगे।

दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि इस्तीफा देने वाले विधायक सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं वहीं सिद्दारमैया का कहना है कि मैं 5-6 विधायकों के संपर्क में हूं। मैं सारी जानकारी नहीं दे सकता। सभी पार्टी के प्रति इमानदार हैं। यह सवाल नहीं है कि वो मेरे लॉयल हैं या नहीं, सभी से उम्मीद होती है कि वो पार्टी प्रति निष्ठवान रहें।

ANI

@ANI

Congress leader Siddaramaiah in Bengaluru: I am in touch with 5-6 MLAs. I can’t reveal all details. Everybody is loyal to the party. It is not a question of a person being loyal to me. Everybody is expected to be loyal to the party.

37 people are talking about this

कांग्रेस नेता मल्लिकर्जुन खड़गे ने खुद को सीएम बनाए जाने की खबरों को लेकर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं चाहता हूं यह गठबंधन चले और बड़े आराम से चले। हममें दरार डालने के लिए इस तरह की फर्जी खबरें दी जा रही हैं।

ANI

@ANI

Mallikarjun Kharge, Congress, when asked that there are talks that he could be made the Karnataka CM: I don’t know. I want this alliance govt to continue. We want that this should go on smoothly. These are all flimsy information being fed to the press just to divide us.

See ANI’s other Tweets

कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जिस विमान में विधायकों को ले जाया गया वो एक भाजपा सांसद का था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुंबई के सोफिटेल होटल में ठहराया गया है। इस्तीफा देने वाले एक कांग्रेस विधायक बीसी पाटिल ने दावा किया कि विधायकों को स्पेशल फ्लाइट से गोवा ले जाया गया है।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

ANI

@ANI

Maharashtra: 10 Karnataka Congress-JD(S) MLAs are staying at Sofitel hotel in Mumbai. 11 Congress-JD(S) tendered their resignations yesterday in .

28 people are talking about this

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा यह भी किया जा रहा है कि जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है वो सिद्धारमैया को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येद्दयुरप्पा ने एक बयान जारी कर साफ किया कि अन्य विरोधी पार्टियों में हो रहे घटनाक्रम से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने राज्य के मंत्री डीके शिवकुमार की आलोचना करते हुए कहा कि जब असंतुष्ट विधायक इस्तीफा सौंपने स्पीकर के कार्यालय में गए तो उन्होंने कुछ विधायकों के त्यागपत्र फाड़ दिए। यह निंदनीय है। वहीं, शिवकुमार ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस्तीफे फाड़े थे क्योंकि वे इन विधायकों को गुमराह होते हुए नहीं देख सकते।

देवेगौड़ा का टिप्पणी करने से इन्कार

पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस के वरिष्ठ नेता एचडी देवेगौड़ा ने शनिवार को कर्नाटक की गठबंधन सरकार पर मंडरा रहे राजनीतिक संकट पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की है। देवेगौड़ा ने कहा कि निगम चुनावों की तैयारी के लिए वह सिर्फ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, जदएस के नवनियुक्त कर्नाटक अध्यक्ष एचके कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार सुरक्षित है और उनकी पार्टी के विधायक जल्द वापस आ जाएंगे।

विधानसभा में दलीय स्थिति

कुल सीटें :- 224

भाजपा – 105

जदएस – 37

कांग्रेस – 78

बसपा – 01

निर्दलीय – 02

(स्पीकर अतिरिक्त)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button