ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
देश

पुलवामा हमले पर राहुल का सवाल, कहा- जवानों को मरने के लिए छोड़ शूटिंग में व्यस्त थे PM मोदी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि हमले से पहले जब खुफिया जानकारी मिली थी तो आखिर एक्शन क्यों नहीं लिया गया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि खुफिया विभाग की तरफ से पहले ही दे दिए गए इनपुट को नजरअंदाज करते हुए 14 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहे और हमारे देश के जवानों को पुलवामा में मरने के लिए छोड़ दिया। खुफिया विभाग के जिन इनपुट्स पर कार्रवाई करनी थी, आखिर उन्हें नजरअंदाज क्यों किया गया? कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी की अनदेखी क्यों की गई?

कृषि व्यापार को लेकर राहुल का मोदी पर हमला
इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वह देश की चालीस प्रतिशत जनता के कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के जरिए देश की रीढ़ को तोड़ा जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को अंदोलनजीवी कहकर उनका अपमान किया है।  उन्होंने कहा, ये कृषि क्षेत्र हिंदुस्तान की जनता को रोजगार देता है। इसके बिना हिंदुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा। जो आपका है, उसे प्रधानमंत्री मोदी दो लोगों को दे रहे हैं। युवाओं का भविष्य उनसे छीना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button