ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही वज़न भी कंट्रोल करता है अनानास, जानिए 7 फायदे

नई दिल्ली। रसीला अनानास खाना किसे नहीं अच्छा लगता। अनानास ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। अनानास भूख को बढ़ाता है साथ ही बॉडी में ताकत भी देता है। तेज बुखार होने पर इसका सेवन किया जाए तो बुखार कम हो जाता है। ये फल यूरीन से लेकर पेट की गैस, दर्द, एसिडिटी और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बेहद उपयोगी है। रोजाना इसका सेवन करके बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि अनानास खाने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है अनानास:

अनानास एक ऐसा फल है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अनानास में विटामिन सी की मात्रा 78.9% पाई जाती है। इसे खाने से शरीर के विकास और शरीर के उपचार में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में होने वाले घाव और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

वेट को कंट्रोल रखता है:

अनानास वेट को कंट्रोल रखने में भी मददगार है। अनानास में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें फ्रूक्टोज की मात्रा पाई जाती है जो बॉडी को एनर्जी देती है। इसके एक स्लाइस में लगभग 42 कैलोरी पाई जाती है, लेकिन इसमें चार फीसदी कार्ब्स पाए जाते हैं, जो आपको पेट भरे होने का अहसास दिलाते हैं। इससे आपको वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

पाचन को मजबूत करता है:

अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो एंजाइम का मिश्रण होता है। अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन दस्त जैसी बीमारी को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत करता है:

अनानास में मैंगनीज होने के कारण यह हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस को स्थिर करने में मदद कर सकता है। अनानास में मौजूद मैंगनीज हड्डी की मरम्मत करने में भी मदद करता है

कैंसर से लड़ने में मददगार है:

नानास में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। अध्ययन के मुताबिक यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद  कर सकता है।

कई बीमारियों का उपचार करता है:

अनानास खाने से शरीर में सूजन, धमनी की बीमारी, मधुमेह, कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को दूर करने में बहुत हद तक मदद मिलती है।

स्किन की केयर करता है:

विटामिन सी से भरपूर ये फल स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर चमक आती है और चेहरे के दाग-घब्बे दूर होते हैं। ये सूजन को कम करता हैं और घाव को भरने में भी सहायता करता हैं।

Related Articles

Back to top button