ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

थोड़ी देर में असम में ‘महाबाहु-ब्रह्मपुत्र’ का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, दो पुलों की आधारशिला भी रखेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये असम में महाबाहु-ब्रह्मपुत्र को लांच करने के साथ धुबरी-फूलबाड़ी ब्रिज की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, महाबाहु-ब्रह्मपुत्र योजना का शुभारंभ नियामती-मजुली आइलैंड, उत्तर गुवाहाटी- दक्षिण गुवाहाटी तथा धुबरी-हस्तीगिंमारी के बीच आरओ-पाक्स जहाज सेवा की शुरुआत से होगी। इसके अलावा जोगीघोपा में इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के पूर्वी हिस्सों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इसमें ब्रह्मपुत्र और बराक नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए विभिन्न विकास गतिविधियां शामिल हैं। प्रस्तावित धुबरी फूलबाड़ी पुल NH-127B पर स्थित होगा, जो NH-27 (पूर्व-पश्चिम गलियारे) में श्रीरामपुर से निकलता है, और मेघालय में NH-106 पर नोंगस्टोइन पर समाप्त होता है। यह असम में धुबरी को मेघालय के फूलबाड़ी, तुर, रोंग्राम और रोंगजेंग से जोड़ेगा

लगभग 4,997 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल असम और मेघालय के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा, जो नदी के दो किनारों के बीच यात्रा करने के लिए फेरी सर्विस पर निर्भर हैं। यह सड़क से 19 किमी की यात्रा करने के लिए 205 किमी की दूरी को कम कर देगा, जो पुल की कुल लंबाई है।

Related Articles

Back to top button