ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना, मंत्री जयंत पाटिल भी पॉजिटिव…उद्धव ठाकरे ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस पिछले कुछ दिनों से बेकाबू हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना से 51,631 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

कोरोना की गंभीरता को देखते हुए ठाकरे ने यह बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 369 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,58,694 हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को वायरस से छह और लोगों की मौत के बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,214 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत है।

कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जयंत पटेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि उनका स्वास्थ्य सही है और वह उचित चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं। ‘राष्ट्रवादी परिवार संवाद यात्रा’ के तहत इस महीने की शुरुआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करने वाले पाटिल ने उनके संपर्क में आए लोगों से सतर्क रहने और खुद को क्वारंटाइन में जाने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मैं उचित मेडिकल सलाह ले रहा हूं और जल्दी ठीक होने की आशा है। मैं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना काम करता रहूंगा।”

इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रियों अनिल देशमुख, सतेज पाटिल और राजेन्द्र सिंगणे के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। देशमुख को नागपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 15 फरवरी को वहां से छुट्टी मिल गई है। पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित दर्जनों मंत्री संक्रमित हुए थे।

Related Articles

Back to top button