ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए बम हमले पर CM ममता ने तोड़ी चुप्पी,कहा- उनपर बनाया जा रहा था दबाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हुआ हमला एक साजिश का हिस्सा था और कुछ लोग उन पर दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए ‘‘दबाव” बना रहे थे। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बुधवार की रात बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। हुसैन से मिलने अस्पताल पहुंचीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेलवे पर भी निशाना साधा।

बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मंत्री जाकिर हुसैन पर हमला एक सोची-समझी साजिश थी। कुछ (पार्टी के) लोग पिछले कुछ महीने से जाकिर हुसैन पर दबाव बना रहे थे, कि वह उनकी पार्टी में शामिल हों। मैं अधिक जानकारी नहीं दूंगी क्योंकि जांच जारी है।” मुख्यमंत्री ने हमले में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने पूछा, ‘‘ जब हमला रेलवे स्टेशन पर हुआ, तो रेलवे सुरक्षा में चूक की अपनी जिम्मेदारी से इनकार कैसे कर सकती है?”

बंगाल के मंत्री पर हुए हमले की सीआईडी करेगी जांच
वहीं राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हुए हमले की जांच बृहस्पतिवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बुधवार की रात बम से किए गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तृणमूल कांग्रेस के जंगीपुरा से विधायक हुसैन और दो अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि हुसैन को बृहस्पतिवार की सुबह एसएसकेएम अस्पताल लाया गया और उन्हें ट्रॉमा सेंटर इकाई में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए एक चिकित्सकीय बोर्ड का भी गठन किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, जांच सीआईडी का सौंप दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button