ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

श्रीनगर में 72 घंटे के अंदर दूसरा हमला, आतंकियों ने पुलिस को बनाया निशाना, दो जवान शहीद

श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया जिसमें 2 जवान शहीद हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी। पुलिस ने बताया कि घायल दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल सोहेल और मोहम्मद यूसुफ के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

पुलिस पार्टी पर आतंकी हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी एके-47 लेकर घात लगाते हुए दिख रहा है। खास बात है कि आतंकी मार्केट के बीच में नजर आ रहा है और उसके हाथ में एके-47 दिखाई दे रही है। फायरिंग के बाद आतंकी गलियों में फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए सेना ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दुर्गानाग इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। शहर में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब विभिन्न देशों के राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button