ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

एक्शन मोड में पीएम मोदी, दो हफ्ते में असम से बंगाल तक करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार कर विपक्ष के खिलाफ माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में अब वह ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं। पीएम मोदी अगले  दो सप्ताह में पांच चुनावी राज्यों का दौरा कर कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।  वह 27 फरवरी को केरल, 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल, एक मार्च को तमिलनाडु और दो मार्च को असम का दौरा करेंगे।

7 मार्च को कोलकाता में करेंगे जन सभा 
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 7 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक बड़ी जन सभा करेंगे।  बीजेपी ने इसे मेगा रैली का नाम दिया है, जिसमें लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि ये रैली कोलकाता के सबसे बड़े मैदान ब्रिगेड परेड मैदान में होगी,  बीजेपी की योजना बंगाल की राजनीति की सबसे बड़ी रैली कराने की है।

 1,500  चुनावी रैलियों की योजना बना रही भाजपा 
खबरों की मानें तो  बीजेपी चुनाव प्रचार के दौरान 1,500 से अधिक चुनावी रैलियों की योजना बना रही है। भाजपा नेता के अनुसार पर्टी द्वारा मतदाता तक पहुंचने और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच से छह रैलियां की जाएंगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्हें संबोधित करेंगे।

इस राज्यो में है चुनाव 
बता दें कि इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के नाम हैं।  इन राज्यों में सबसे चर्चित पश्चिम बंगाल है जहां तृणमूल कांग्रेस पार्टी का शासन है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। जहां भाजपा एक तरफ  टीएमसी को चैनौती देने में जुट गई है तो वहीं ममता बनर्जी का कहना है कि सरकार टीएमसी की ही बनेगी।

Related Articles

Back to top button