ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

भारत से होकर श्रीलंका जाएगा इमरान खान का विमान, एयरस्पेस का उपयोग करने की मिली अनुमति

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को भारतीय एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान पहली बार श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इमरान खान की यात्रा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के एक माह बाद हो रही है।

दूसरी तरफ भारत के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के प्रयास में श्रीलंका ने संसद में इमरान खान का एक निर्धारित भाषण रद्द कर दिया है। श्रीलंका की सरकार ने यात्रा से पांच दिन पहले उनके इस कार्यक्रम को रद कर दिया था। मीडिया के अनुसार इमरान यहां कश्मीर के मुद्दे पर कुछ कह सकते थे। ऐसी स्थिति में श्रीलंका भारत को बेवजह नाराज नहीं करना चाहता है। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की संसद को 2015 में संबोधित किया था।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के अनुरोध पर ही श्रीलंका की संसद में इमरान का संबोधन रखा गया था। बाद में श्रीलंका सरकार ने इसको रद कर दिय। इसको लेकर मीडिया में तरह–तरह के कारण बताए गए हैं। कश्मीर सहित अन्य मुद्दों पर भारत के संबंध में कही गई कोई भी बात श्रीलंका से भारत के संबंधों पर सीधा असर डाल सकती है। इस संबंध में श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने कहा है कि स्पीकर महिदा यपा ने यह निर्णय कोरोना के कारण लिया है।

Related Articles

Back to top button