ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्... मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने स... देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का ... 'डांट से सटक गया था दिमाग', पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिल... मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंध... दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां
देश

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और फारूक अब्दुल्ला को लगा टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उनकी पत्नी को मंगलवार को कोरोना टीका लगा। उन्होंने दिल्ली हार्ट एंड लंग इंस्टीटूट अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इससे पहले आज हैदराबाद के गांधी अस्पाताल में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी को टीका लगा। बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एम्स में टीका लगवाया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार सहित कई प्रमुख नेताओं को सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1.48 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

पहले दिन सवा लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा

आम लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत के पहले दिन सवा लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  सोमवार को 60 साल के अधिक के 1,28,630 और 45 से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 18,850 लोगों को टीका लगाया गया। सोमवार सुबह नौ बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद से कोविन पोर्टल पर पहले दिन 25 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

अब तक 1.48 करोड़ लोगों का टीकाकरण

बता दें कि गत तीन जनवरी को दो वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई। इसके बाद 16 जनवरी से टीककरण की शुरुआत हुई । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1. 48 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

Related Articles

Back to top button