ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

चीनी साइबर हमला नहीं, मानवीय भूल से बाधित हुई थी मुंबई में बिजली आपूर्ति

नई दिल्ली। केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को कहा कि मानवीय भूल की वजह से पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि इसका कोई सुबूत नहीं है यह समस्या चीन के साइबर हमले की वजह से पैदा हुई थी। उधर चीन ने चीन ने सफाई दी है कि यह पूरी तरह से अफवाह है। चीन ने खुद को साइबर हमले का शिकार बताया है।

सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले की दो टीमों ने जांच की है। इन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसा मानवीय भूल की वजह से हुआ था, साइबर हमले की वजह से नहीं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साइबर हमला हुआ था, लेकिन मुंबई में बिजली आपूर्ति से उसका कोई संबंध नहीं था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘साइबर हमले हमारे उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के भार प्रेषण केंद्रों पर हुए। हालांकि, मालवेयर हमारे ऑपरेटिंग सिस्टम तक नहीं पहुंच सका। महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सूचित किया कि मुंबई में उनके पर्यवेक्षी नियंत्रण और डाटा अधिग्रहण (एससीएडीए) पर साइबर हमले हुए।’

चीन ने खुद को बताया साइबर हमले का शिकार

भारत के पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चीन की कंपनी की तरफ से साइबर हमला किए जाने की सूचना आने पर चीन ने सफाई दी है कि यह पूरी तरह से अफवाह है। चीन ने खुद को साइबर हमले का शिकार बताते हुए इस बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने की अपील की है ताकि इस तरह की स्थिति से निबटा जा सके। नई दिल्ली स्थित चीन के दूतावास ने इस संबंध में बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि इस संबंध में पूरी तरह से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। चीन ने मीडिया में प्रकाशित खबरों को गैर जिम्मेदाराना भी करार दिया है।

Related Articles

Back to top button