ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

Petrol-Diesel की महंगाई से जल्द मिल सकती है राहत, वित्त मंत्रालय में चल रहा है विचार-विमर्श

नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती को लेकर वित्त मंत्रालय में विचार-विमर्श शुरू हो गया है। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय और कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। वित्त मंत्रालय पेट्रोल डीजल की कीमतों में राहत को लेकर राज्यों से भी विमर्श की तैयारी में है, ताकि पेट्रोलियम ईधन पर लगने वाले शुल्क में एक आपसी सहमति के साथ कटौती की जाए। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत दिल्ली-एनसीआर में 91 रुपये और डीजल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर के पार थी

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सरकार दो हफ्ते बाद कभी भी पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सरकार पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ( की इसी सप्ताह होने वाली बैठक पर भी नजर रख रही है जिसमें कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को लेकर फैसला किया जाना है। अगर ओपेक उत्पादन में कटौती का फैसला नहीं करता है तो कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता आएगी। ऐसे में उत्पाद शुल्क में कटौती से उपभोक्ताओं को अधिक राहत मिलेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च आखिर से कई राज्यों में चुनाव का चरण आरंभ हो जाएगा, इसलिए उससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिल सकती है। उनका यह भी कहना है इकोनॉमी में रिकवरी के बाद सरकार को दूसरे माध्यम से भी राजस्व मिलने लगे हैं और जीएसटी संग्रह भी लगातार पांच महीनों से एक लाख करोड़ के ऊपर रहा है। इसलिए उत्पाद शुल्क में कटौती की पूरी गुंजाइश बन रही है।

Related Articles

Back to top button