ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

जम्मू-कश्मीर पुलिस की लोगों से अपील, ना पहने और ना बेचें सेना की वर्दी वाले कपड़े

जम्मूः जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने लोगों से सैनिकों की वर्दी जैसा परिधान पहनने से बचने को कहा है। दुकानदारों को भी ऐसी पोशाक नहीं बेचने की सलाह दी गयी है क्योंकि आतंकी अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए इस तरह की पोशाक का इस्तेमाल कर सकते हैं। किश्तवाड़ के युवाओं को भी जागरुकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और सेना की पोशाक तथा औजारों का दुरुपयोग रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है।

किश्तवाड़ पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘आम लोगों से अपील की जाती है कि सेना की वर्दी की तरह के परिधान पहनने से बचें। दुकानदारों को भी सलाह दी जाती है कि सेना की वर्दी वाली पोशाक नहीं बेचें क्योंकि राष्ट्रविरोधी तत्व या आतंकवादी ऐसी पोशाक पहनकर अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दे सकते हैं।’ सेना की पोशाक बेचने में दिलचस्पी रखने वाले व्यापारियों या दुकानदारों को केवल मंजूर इलाके में दुकान चलाने के लिए स्थानीय थाने से संपर्क करने को कहा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button