ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

कर्नाटक संकट के लिए राजनाथ ने इस पार्टी को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में उत्पन्न राजनीतिक संकट के लिए मंगलवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने इस मुद्दे को कांग्रेस का ‘आंतरिक मामला’ करार दिया और कहा कि इसके लिए संसद में व्यवधान पैदा किया जा रहा है, जो ठीक बात नहीं है।

कर्नाटक के घटनाक्रम पर लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसदों के व्यवहार को किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है।

सदन के उपनेता सिंह ने कहा कि कांग्रेस सोमवार को यह मुद्दा उठा चुकी है और एक बार फिर इसे उठाकर उसे दिए गए अवसर का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस में जो भी हो रहा है वह पार्टी का भीतरी मामला है। वे अपनी समस्या को खुद से सुलझा पाने में असफल हुए हैं और संसद के निचले सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इससे पहले चौधरी ने कर्नाटक के घटनाक्रम के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया, जिसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया आई।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था, जिसे स्पीकर ओम बिरला ने स्वीकार नहीं किया।

सिंह के जवाब से पहले, कांग्रेस और कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button