ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

कर्नाटक के नाटक में नया ट्विस्ट, 8 विधायकों के इस्तीफे सही नहीं

बेंगलूरु: कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के.आर. रमेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के 13 में से 8 विधायकों के इस्तीफे कानूनन सही नहीं हैं। उन्होंने विधायकों को सही प्रारूप में इसे सौंपने को कहा है। कर्नाटक में एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) सरकार का भविष्य 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद विधानसभाध्यक्ष के निर्णय पर टिका है। इन विधायकों में शिवाजी नगर के विधायक आर. रोशन बेग भी हैं, जो मंगलवार को बागियों में शामिल हो गए।

बेग को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हाल में ही निलंबित किया गया था। कुमार ने कहा, बेग का पत्र आज सौंपा गया, इसलिए मैंने अभी इसकी जांच नहीं की है। उन्होंने कहा कि पहले सौंपे गए इन 13 इस्तीफा पत्रों में 5 के इस्तीफा पत्र निर्धारित प्रारूप में हैं। कुमार ने अपने कक्ष में पत्रकारों से कहा कि इन 5 विधायकों में आनंद सिंह, नारायण गौड़ा, प्रताप गौड़ा पाटिल, गोपालैया और रामलिंगा रैड्डी शामिल हैं।

इन 5 विधायकों में से 3 को 12 जुलाई और 2 को 15 जुलाई को मिलने का वक्त दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिन 14 विधायकों ने अपने इस्तीफे दिए हैं, उनमें एस.टी. सोमशेखर, मुनिरत्ना, बी.ए. बसवराज, प्रताप गौड़ा पाटिल, बी.सी. पाटिल, रमेश जरकिहोली, ए. शिवराम हेब्बर, महेश कुमातली, रामलिंगा रैड्डी, आनंद सिंह और आर. रोशन बेग (सभी कांग्रेसी) और गोपालैया, नारायण गौड़ा, अडागुर एच विश्वनाथ (सभी जद (एस) से हैं। इस बीच कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से उसके  बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की और भाजपा पर उसके सदस्यों को लुभाने के लिए धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया।

इससे पहले, पार्टी के एक और विधायक ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने विधानसभा अध्यक्ष से यह भी अनुरोध किया कि उन्हें (बागी विधायकों को) 6 साल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं जानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष दल-बदल कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button