ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
खेल

जब तौलिया पहन कर बहन अर्पिता की शादी में घूम रहे थे सलमान खान, अब तस्वीर हो रही वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तरही ही अनकी बहन लाडली बहन अर्पिता खान भी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सलमान अपनी बहन अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। दोंने ही आपस में एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आते हैं। सलमान अर्पिता की वो सब ख्वाहिश पूरी करते हैं जो उनकी बहन कहती है। साल 2014 में अर्पिता की शादी भी सलमान ने बड़े धूमधाम से आयुष शर्मा से हुई थी। उस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं। वहीं एक बार फिर अर्पिता ने 6 साल बाद अपनी शादी के दिनों को याद किया है। हाल ही में अर्पिता ने अपनी शादी के समय की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर अर्पिता के शादी के दौरान की है। इसमें खास बात ये है कि सलमान खान टॉवेल पहले नजर आ रहे हैं। वही अर्पिता व्हाइट कलर के लहंगे में ​बिना मेकअप दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्पिता ने कैप्शन में लिखा, ‘बेहद प्यारी यादें।’ भाई-बहन की इस फोटो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दर्शकों ने आयुष शर्मा की ​एक्टिंग को खूब पसंद किया था। वहीं सलमान खान के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। सलमान खान जल्द ही  ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दिशा पाटनी की अहम भूमिका है। वहीं, वह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में भी स्पेशल अपीयरेंस देते नजर आएंगे। यही नहीं इस फिल्म के अलावा वह ‘अंतिम’ और ‘टाइगर 3’ की तैयारी में भी जुटे हैं। वहीं ‘अंतिम’ में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा भी लीड रोल प्ले करते दिखाई देगें।

Related Articles

Back to top button