ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

टेरर फंडिंग केस: अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के घर को NIA ने किया सीज़

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेताओं पर NIA ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। टेटर फंडिंग केस में अलगाववादियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है। टेरर फंडिंग केस में गिरफ्तार अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के घर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को सीज़ कर दिया। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, आसिया अंद्राबी के घर को अटैच किया गया है।प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन दुख्तारन-ए-मिल्लत की मुखिया आसिया अंद्राबी पर आरोप है कि उसने अपने घर का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधि के लिए किया था।

एनआईए की कार्रवाई के बाद अंद्राबी श्रीनगर के अपने इस घर को तब तक नहीं बेच सकती, जब तक पूरे मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती। वैसे एनआईए ने यहां उनके परिवार को रहने की इज़ाजत दी है। बता दें कि एनआईए ने पिछले महीने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग के मामले में कट्टरपंथी अलगाववादी नेताओं को विदेशों से फंड मिले। उन्होंने इसका इस्तेमाल अपने लिए संपत्ति खरीदने से लेकर अपने बच्चों को विदेशों में शिक्षा देने पर किया। हाल ही में आसिया अंद्राबी ने भी यह स्वीकार किया था कि वह पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी के जरिये लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के करीब आई। हाफिज सईद अंद्राबी को अपनी मुंह बोली बहन बताता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button