ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
विदेश

भारत ने UN में उठाया दाऊद का मुद्दा, डी कंपनी को बताया देश के लिए बड़ा खतरा

न्यूयार्कः संयुक्त राष्ट्र परिषद में (UNSC) में मंगलवार को भारतीय राजदूत और स्थायी सदस्य सैयद अकबरुद्दीन ने दाऊद इब्राहिम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दाऊद की डी कंपनी देश के लिए खतरा बनती जा रही है। अकबरुद्दीन ने कहा कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम के क्रिमिनल सिंडिकेट को आतंकवादी नेटवर्क में बदलते हुए देखा है जिसे डी कंपनी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि डी कंपनी की गतिविधियां बाहर शायद ही कम जानी जाती हो लेकिन, देश के लिए यह बेहद ही बड़ा खतरा है।

अकबरूद्दीन ने बताया कि सोने की तस्करी, नकली पैसों की छपाई, हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी आदि फिलहाल, बड़ा खतरा हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसके बारे में सब जानते है लेकिन, फिर भी इसे संरक्षण दे रहे हैं। सैयद अकबरूद्दीन ने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हुए कहा कि जैसे ISIL के खिलाफ संयक्त अभियान चलाया गया वैसा ही अभियान दाऊद इब्राहिम और उनकी डी कंपनी के खिलाफ चलाया जाना चाहिेए।

गौरतलब है कि इससे पहले विदेश मंत्रालय के सचिव रविश कुमार ने दाऊद इब्राहिम को लेकर पाकिस्तान की सफाई पर जवाब देते हुए कहा था कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि दाऊद गब्राहिम पाकिस्तान में है। हमारे पास उसके ठिकानों तक की जानकारी है। तो इसलिए पाकिस्तान झूठी कार्रवाई के दिखावा ना करे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान दाऊद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दोहरी नीति अपनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button