ब्रेकिंग
Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प...
देश

राहुल के अमेठी पहुंचने से पहले लगे पोस्टर, लिखा- ‘मेरे परिवार को दो न्याय

अमेठीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले ही पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। दरअसल, यहां जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें संजय गांधी अस्पताल को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है। पोस्टर में लिखा है, ‘न्याय दो न्याय दो, मेरे परिवार को न्याय दो। दोषियों को सजा दो। इस अस्पताल में जिंदगी बचाई नही गंवाई जाती है।

राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं। 2019 के चुनाव में अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों मिली हार के बाद राहुल पहली बार यहां आ रहे हैं। इस दौरान वह हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अपने इस में मिली पराजय का कारण तलाशेंगे। वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र सलोन, अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई के कांग्रेस प्रभारियों तथा पार्टी की न्याय पंचायत, ब्लॉक तथा बूथ स्तरीय इकाइयों के अध्यक्षों के साथ ही हर ब्लॉक से 15-15 वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर अपनी हार के कारणों का पता लगाने की कोशिश करेंगे। राहुल कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे।
उनके दौरे की तैयारी की कमान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के राजनीतिक मामलों के प्रभारी जुबैर खान के जिम्मे है। ज्ञात हो कि, राहुल ने हाल में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ा था, जहां से वह सांसद चुने गए थे। मगर, पीढ़ियों से गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ रहे अमेठी में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 50 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button