ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

लालू यादव के गार्ड तकिया-गद्दा लेकर भागे, चिट्ठी के बाद मची खलबली…

रांची।  बिहार के नेता प्रतिपक्ष, राजद नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) के पिता बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री, राजद सुप्रीमो (RJD Supremo) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सुरक्षा में लगे जवान तकिया और गद्दा भी साथ ले गए। रिम्‍स अस्‍पताल (RIMS Ranchi) ने रांची के एसएसपी (SSP Ranchi) को चिट्ठी लिखकर जवानों से तकिया-गद्दा वापस कराने की मांग की है। पुलिस महकमे (Police Headquarter, Jharkhand) में इस चिट्ठी से हड़कंप मचा है।

रांची के रिम्स (RIMS) में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। रिम्स में इलाजरत चारा घोटाला (Fodder Scam, Chara Ghotala) के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो (RJD Chief) लालू यादव (Lalu Yadav) की सुरक्षा में तैनात जवानों ने वापस जाते समय रिम्स अस्‍पताल (RIMS Hospital, Ranchi) के द्वारा उपलब्ध करवाये गए गद्दे और तकिया भी साथ लेते गए। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने रांची के एसएसपी को  तकिया और गद्दा वापस दिलाने के लिए पत्र भेजा है।

दरअसल चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे ,उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी भी तैनात थे। रिम्स प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए गद्दा और तकिया उपलब्ध करवाया गया था। इसी बीच बिहार के एक विधायक (Lalan Paswan BJP MLA) को फोन (Lalu Yadav Phone Call Row) करने के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दुबारा पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। केली बंगला खाली होने के बाद लालू (Lalu) की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी वहां से हटा दिया गया, लेकिन जाते-जाते पुलिस के जवान (Jharkhand Police) केली बंगले से गद्दा और तकिया भी साथ लेकर चलते बने।

कई बार तकिया और गद्दे की मांग की, पर नहीं लौटाया

मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स प्रबंधन ने जो जवान सुरक्षा में तैनात थे उनसे कई बार तकिया और गद्दे की मांग की लेकिन जब नहीं मिला तब ,उन्होंने रांची के सीनियर एसपी को बकायदा इस मामले में पत्र लिखा और तकिया और गद्दा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें।

इसके लिए एसएसपी ने जवानों को 24 घंटे का मात्र अल्टीमेटम दिया है ,अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। मामले को लेकर  सीनियर एसपी ने जवानों से स्पष्टीकरण की मांग भी की है। दरअसल रिम्स प्रबंधन ने गद्दा और तकिया सिंह टेंट हाउस से भाड़े पर लिया था अब चुकी जवान उसे लौटा नहीं रहे हैं तो रिम्स प्रबंधन पर अतिरिक्त किराया का भार भी बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button