ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

PM मोदी ने सभी भाजपा सांसदों को दिया ये बड़ा लक्ष्य, 3 महीने का है समय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के बीच अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करने तथा गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार एवं पौधारोपण करने को कहा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा सदस्यों से भी भाजपा संगठन की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को कहा।

जोशी ने बताया, इन यात्राओं का मकसद गांवों का उन्नयन और शून्य बजट कृषि को प्रोत्साहित करते हुए गांव को आत्मनिर्भर बनाना है। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यात्रा के लिए अलग अलग समूह बनेंगे और सांसद एक दिन एक समूह के साथ पदयात्रा करेंगे। इसमें भाजपा विधायक, कार्यकर्त्ता सभी शामिल होंगे। इस तरह से रोज 15 कि.मी. की पदयात्रा करेंगे और सभी बूथ कवर  करेंगे। हर क्षेत्र में 15-20 टीमों का गठन किया जाएगा। राज्यसभा सांसदों को भी संसदीय क्षेत्र आबंटित किया जाएगा। पदयात्रा के माध्यम से संसद के सदस्य गांधी जी के विचारों, शिक्षाओं का प्रचार करेंगे और पौधारोपण करेंगे।

पार्टी स्तर की एक कमेटी बनाई जाएगी जो इन कार्यक्रमों को अमल में लाएगी। संसदीय पार्टी की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों को बजट के बारे में बताया। उन्होंने बजट को दूरदर्शी बताया और कहा कि यह अगले 10 साल का बजट है। जोशी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि यह भविष्य के बारे में हमारे दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है। अब हमें इस दिशा में आगे बढ़ना है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और धर्मेन्द्र प्रधान सहित पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button