ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

गिरिराज के साथ वायरल तस्वीर पर थरूर का खुलासा, बताया क्या कह रहे थे केंद्रीय मंत्री कान में?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि वह गिरिराज को अलग मत्स्यपालन मंत्रालय बनाने की राहुल गांधी की मांग के बारे में बता रहे थे। इंटरनेट मीडिया में वायरल इस तस्वीर में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस नेता थरूर के कान में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। संसद भवन परिसर में ली गई तस्वीर में दोनों नेताओं ने मास्क लगा रखा है। राहुल गांधी ने पुडुचेरी के अपने हालिया दौरे में मत्स्यपालन पालन के लिए समर्पि मंत्रालय की मांग उठाई थी।

तस्वीर वायरल होने के बाद तिरुअनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा, ‘यह तस्वीर उस समय की है जब मैंने गिरिराज सिंह से कहा कि मत्स्यपालन विभाग मंत्रालय का एक हिस्सा है, कोई अलग मंत्रालय नहीं है, इसलिए राहुल गांधी अलग मंत्रालय की मांग कर रहे हैं।’

जनसंख्या असंतुलन से भारत गृहयुद्ध की ओर : गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का प्रमुख कारण बेतहाशा बढ़ती आबादी है। जनसंख्या असंतुलन की इस समस्या के हल के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर जाकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना बहुत आवश्यक है। बुधवार को फेसबुक लाइव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तौर पर वह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18 फीसद जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 फीसद और जल चार फीसद है। यही वजह है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button