ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
मनोरंजन

Priyanka Chopra-Nick Jonas ने दी फैंस को ‘गुड न्यूज’, इस वजह से एक्साइटेड हैं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यू यॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट ‘सोना’ खोला है। वहीं अब प्रियंका और उनके पति निक जोनस अपने फैंस को एक और गुड न्यूज देने जा रहे हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने फैंस के एक बड़ी खुशखबरी के बारे में बताती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वारयल हो रहा है।

प्रियांका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो निक जोनस संग दिखाई दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ऑस्कर के नॉमिनेशन्स को लेकर बता करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप सुन सकते है कि प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे बताओ की हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।’ वहीं एक्ट्रेस के इस बात के कहने के बाद ही उनके पीछे खड़े निक जोनस भी वीडियो में सामने आते हैं। वह कहते हैं कि अब तुमने सभी को बता ही दिया है। ये सुनते ही प्रियंका का एक्सप्रेशन्स देखने लायक था।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैलो एकेडमी, क्या कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान कर सकूं? मैं मजाक कर रही हूं और निक जोनस को बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए।’ निक और प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर इस क्यूट जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button