ब्रेकिंग
Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो... Greater Noida Bisrakh Dussehra: जहाँ नहीं जलाया जाता रावण का पुतला, बिसरख गांव में होती है पूजा BJP OBC Morcha Sardar Patel Jayanti: बीजेपी पिछड़ा मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेशभर में मनाएगा सरदार पट... Aaj Ka Mausam 20 October 2026: दशहरे पर कैसा रहेगा देश का मौसम? दिल्ली में साफ आसमान तो यूपी-राजस्था... Rome Indian Embassy Alert: मिलान और रोम में हिंसा के बाद भारतीयों के लिए चेतावनी, भीड़भाड़ वाले इलाक... Reliance vs Tata Market Cap: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से टाटा को पीछे छोड़ नंबर-1 बनेगा रिलायंस... Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल...
देश

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अब तक 8.6 लाख से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 14 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख

Pariksha Pe Charcha 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) एक बार फिर ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2021 कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें वह बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी आगामी परीक्षाओं से होने वाले तनाव को कम करने के लिए टिप्स देते हैं। वहीं इस कार्यक्रम के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अब 8.6 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं इस साल इस प्रोगाम में पैरेंट्स और टीचर्स भी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 2.25 लाख टीचर्स और 78,000 पैरेंट्स ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।

ऐसे में अगर कोई स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो, वे अभी भी innovateindia.mygov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 मार्च है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 के छात्र ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2021 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी एक विषय पर अपनी प्रतिक्रिया प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को सीधे कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को विशेष रूप से प्रशंसा और कार्यक्रम के प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस वर्ष यह कार्यक्रम वर्चुअली मोड में आयोजित किया जाएगा।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विजेताओं में से छात्रों एक छोटे ग्रुप को सीधे पीएम मोदी के साथ बातचीत करने और उनसे सवाल पूछने का अवसर मिलेगा। इन विशेष विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ उनकी ऑटोग्राफ की गई तस्वीर भी मिलेगी। बता दें कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा 1.0 का आयोजन 16 फरवरी, 2018 को तालकटोरा स्टेडियम में पहली बार आयोजित किया गया था। साल 2021 में यह आयोजन का चौथा संस्करण होगा।

Related Articles

Back to top button