ब्रेकिंग
Bangladesh Election 2026: क्या बांग्लादेश चुनाव का बहिष्कार करेंगे हिंदू? हत्याओं और जनमत संग्रह पर ... Delhi Riot: ताहिर हुसैन को बड़ा झटका! दंगे की साजिश में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- 'केस चलाने क... 'अजित पवार पर लगे करप्शन के आरोप वापस ले BJP, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि', संजय राउत का बड़ा सियासी ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: 'फर्जी आधार की तरह पासपोर्ट भी बन सकता है', चुनाव आयोग के साथ सुनवाई में... कलकत्ता HC का ममता सरकार को कड़ा आदेश: 'बॉर्डर फेंसिंग के लिए BSF को तुरंत दें जमीन', राष्ट्रीय सुरक... 'सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा था...', UGC नियमों पर रोक के बाद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा;... Ajit Pawar Plane Crash Reason: सामने आई अजित पवार के विमान हादसे की असली वजह! एक्सपर्ट ने एनालिसिस म... SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश: तमिलनाडु चुनाव में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी लिस्ट' करें जारी, पारदर्श... Land for Job Scam: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी व्यक्तिगत पेशी से छूट; अब 9... 'कोर्ट ने सही किया...': UGC नियमों पर SC की रोक के बाद नेताओं में मची होड़, जानें किसने बताया इसे जी...
धार्मिक

Maha Shivratri: संपूर्णता के पर्याय हैं शिव, उपासना से अच्छे और बुरे सभी की पूरी होती है कामना

नई दिल्ली। भगवान शिव की प्रतिष्ठा और पूजा-परंपरा हमारे समाज में प्राचीन काल से ही प्रचलित है, किंतु हमारे शास्त्रों में वर्णित शिव का स्वरूप उनके देवत्व की पृष्ठभूमि में मनुष्य कल्याण के अनेक नए प्रतीकार्थ भी प्रस्तुत करता है। शिव का एक अर्थ कल्याण भी है। इसलिए शिव कल्याण के प्रतीक हैं और शिव की उपासना का अर्थ मनुष्य की कल्याणकारी कामना की चिरसाधना है।

कल्याण सब चाहते हैं। अच्छे लोग भी अपने कल्याण के लिए प्रयत्न करते हैं और बुरे लोग भी। यही शिव की सर्वप्रियता है। शिव देवताओं के भी आराध्य हैं और दैत्य भी उनकी भक्ति में लीन दर्शाए गए हैं। श्रीराम ने सागर तट पर रामेश्वरम की स्थापना और पूजा कर शिव से अपने कल्याण की कामना की और रावण ने भी जीवन भर शिव की अर्चना करके उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयत्न किया। शिव का श्मशान-वास उनकी वैराग्य-वृत्ति का प्रतीक है। मानसिक शांति उसी को मिल सकती है जो वैभव-विलास से दूर एकांत में रहकर ईश्वर का भजन करने में रुचि लेता है। जिसकी आवश्यकताएं न्यूनतम हैं वही शिव हो सकता है। लौकिक इच्छाओं और भौतिक संपत्तियों से घिर कर शिव नहीं बना जा सकता। अत: शिवत्व की प्राप्ति के लिए वीतरागी बनना अनिवार्यता है।

शिव मानसिक शांति के प्रतीक हैं। वह तपस्या में रत अवस्था में उस मनुष्य के प्रतीक हैं जिसे किसी और से कुछ लेना-देना नहीं रहता। जो अपने में ही मस्त और व्यस्त है, शांत है। ऐसी सच्ची शांति उसी के मन में होती है जो कामनाओं से शून्य होता है। शिव शांति चाहते हैं, अत: कामनाओं के प्रतीक कामदेव को तत्काल भस्म कर देते हैं। शिव का विषपान सामाजिक जीवन में व्याप्त विषमताओं और विकृतियों को पचाकर भी लोक कल्याण के अमृत को प्राप्त करने की प्रक्रिया का जारी रखना है। समाज में सब अपने लिए शुभ की कामना करते हैं। अशुभ और अनिष्टकारी स्थितियों को कोई स्वीकार करना नहीं चाहता। अमृत का पान करने के लिए सभी आतुर रहते हैं, किंतु संघर्ष का हलाहल पीने को कोई आगे आना नहीं चाहता। वर्गो और समूहों में विभक्त समाज के मध्य उत्पन्न संघर्ष के हलाहल का पान लोक कल्याण के लिए समर्पित शिव अर्थात वही व्यक्ति कर सकता है जो लोकहित के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने को तैयार हो। समाज रूपी सागर से उत्पन्न हलाहल को पीना और पचाना शिव जैसे समर्पित व्यक्तित्व के लिए ही संभव है।

इसमें कोई संदेह नहीं कि शिवत्व की प्रतिष्ठा में ही विश्व का कल्याण संभव है। शिव की उपासना के अन्य आध्यात्मिक-पौराणिक विवरण आस्था और विश्वास के विषय हैं। उन पर पूर्ण श्रद्धा रखते हुए यदि हम बौद्धिक धरातल पर शिव से संबंधित इन प्रतीकों को समझने का भी प्रयत्न करें तो जीवन की अनेक व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के समाधान सहज संभव हैं।

Related Articles

Back to top button