ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विदेश

आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आ गई बस, 34 लाेगाें की गई जान

हेरातः पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे रखे बम की चपेट में आने से उसमें सवार कम से कम 34 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। फराह प्रांत के प्रवक्ता मुहीबुल्ला मुहीब ने कहा कि कंधार-हेरात राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस के सड़क किनारे रखे एक तालिबानी बम से टकराने से विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक कम से कम 34 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि मारे जाने वाले सभी असैन्य लोग हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। फराह के गवर्नर के प्रवक्ता फारूक बराकजई ने मृतकों की पुष्टि की लेकिन संख्या और अधिक बढऩे की आशंका जताई। हालांकि तालिबान ने इस बात की तत्काल पुष्टि नहीं की है कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताते हुए कहा था कि करीब 18 साल पुराने संघर्ष को समाप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयास के बावजूद, अफगानिस्तान में भयानक स्तर तक पहुंच चुकी लड़ाई में बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button